Wednesday, August 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

वर्षा पटेल के जन्मदिन पर स्वास्थ्य जागरुकता व योग शिविर का आयोजन

गोंदिया : गोंदिया शिक्षण संस्था के संरक्षक प्रफुल पटेल व संस्था अध्यक्षा वर्षा पटेल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर संस्था सचिव राजेन्द्र जैन व संचालक निखिल जैन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जागरुकता व योग शिविर का आयोजन १६ फरवरी को सुबह ६.३० बजे से किया गया. स्थानीय धोटे बंधु विज्ञान महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन गोंदिया शिक्षण संस्था के सचिव राजेन्द्र जैन ने शिक्षामहर्षी स्व. श्री मनोहरभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पन व दीप प्रज्वलन कर किया. इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में संचालक निखिल जैन, प्राचार्य डॉ. अंजन नायडू व प्राचार्य डॉ. शारदा महाजन उपस्थित थे. शिविर के दौरान विद्या योगपीठ फाऊंडेशन की संचालिका कु. विद्या दयानी ने अपने सहयोगीयों के साथ उपस्थित होकर दोनो महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी, एन. सी.सी. कॅडेट्स, एन.एस.एस. के स्वयंसेवक, खेल के विद्यार्थी और अन्य आए हुए नागरिकों को विभिन्न प्रकार के आसन कराकर योग अभ्यास करवाया. इस अवसर पर संस्था सचिव राजेन्द्र जैन ने उपस्थितों को मार्गदर्शन करते हुए, श्री प्रफुल पटेल और सौ वर्षा पटेल को संस्था की ओर से जन्मदिन की ढेरो शुभकामनांए प्रदान की उन्होने कहा की, योग के अनेक फायदे है. यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. और मन और विचार नियंत्रित कर अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करने में हमें मदद मिलती है. प्राचार्य डॉ. अंजन नायडू और प्राचार्य डॉ. शारदा महाजन ने भी उपस्थितों को मार्गदर्शन करते हुए श्री पटेल दंपति के स्वस्थ और दिर्घायुष्य की कामना की. इस शिविर में धोटे बंधु विज्ञान महाविद्यालय और न.मा.द. महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी एव भारी संख्या में विद्यार्थी और अन्य नागरिक उपस्थित थे. शिविर के सफलतार्थ संस्था सचिव श्री राजेन्द्र जैन, संचालक निखिल जैन के मार्गदर्शन में प्राचार्य डॉ. अंजन नायडू, प्राचार्य डॉ. शारदा महाजन, डॉ. एजाज शेख, प्रा. प्रवीणकुमार, प्रा. संतोष बिसेन, प्रा. चेतन मानकर और सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारीयों ने सहयोग प्रदान किया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular