गोंदिया : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तिथीनुसार फाल्गुन शुक्ल पंचमी क़ो श्री छत्रपती शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान गोंदिया जिल्हा द्वारा शिवतीर्थ छत्रपती श्री शिवाजी महाराज स्मारक स्थल मनोहर चौक एवं सूर्याटोला मे मनाया गया.
सूर्याटोला स्थित शिवाजी महाराज प्रतिमा का दुग्धाभिषेक वैसे ही मनोहर चौक स्थित छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भी दुग्धाभिषेक किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कर छत्रपती श्री शिवाजी महाराज की आरती एवं महाप्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम मे मुख्य रूप से गोंदिया शहर पुलिस निरिक्षक किशोर पर्वते, रोहित अग्रवाल, पंकज यादव, दीपक कदम उपस्थित थे. इस अवसर पर मुख्य व्याख्यान प्रहलाद सार्वे ने किया. उन्होंने छत्रपती शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाल के सभी शिवभक्तो को मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम मे श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान के धारकरी निलेश जोशी, रणजित गायधने, ऋषी नागपुरे, निखिल नागपुरे, रोहित भेंडारकर, ओम भेंडारकर, सौरभ, मुकेश दहिकर, वैभव बेलगे, राधेश्याम पालांदूरकर, आशिष पटले, डेव्हिड बिसेन, लक्की तावडे, प्रवीण किरणापुरे, संतोष मेंढे, सैलू हूड, दिनेश फुलबांधे, लोकेश मेंढे, सनम उगरकर, किरण पाटील, सौमय कावळे, जय भेंडारकर, कुणाल भेंडारकर, अजय यादव, उपेंद्र लांजेवार, दीपाली ढोमणे, सुरभी हेमने, ईशा गौतम, सुनील नागपुरे, अनिल नागपुरे, हर्षल पवार, राजेश कनोजिया, संतोष मेंढे, सोनू रहांगडाले, कोमल वाढई एवं सभी शिवभक्त उपस्तिथ थे.





