Saturday, May 2, 2026

करणी सेना की जिला स्तरीय बैठक संपन्न; अनेक विषयों पर चर्चा

गोंदिया : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के देहांत के एक साल बाद करणी सेना की जिला स्तरीय बैठक गोंदिया में संपन्न हुई. प्रमुख अतिथी के रूप में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विदर्भ अध्यक्ष सुमितसिंह ठाकूर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमोलसिंह परमार, नागपुर जिलाध्यक्ष बिरुसिंह तोमर, विदर्भ युवा अध्यक्ष राहुलसिंह बैस, नागपूर के जितसिंह बुंदेला उपस्थित थे. सभा का आयोजन करणी सेना के गोंदिया जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह बैस, आशीष सिंह चौहान, दर्शन रघुवंशी, योगेंद्र सोलंकी, विनय बैस, राजेंद्र सिंह राजकुमार, बबलू ठाकुर, प्रताप जरवार अन्य सदस्यों द्वारा किया गया. इस अवसर पर समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। तत्पश्चात वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी उद्यान में सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की. विदर्भ अध्यक्ष ने इस दौरे को आगे बढ़ाते हुए तिरोड़ा व तुमसर में करणी सैनिकों, समाज बंधुओं से भी भेट कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular