Wednesday, August 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

मांडोदेवी दर्शन सायकल यात्रा कर लिया मातारानी का आशीर्वाद; चैत्र नवरात्री के पावन पर्व पर आयोजन

गोंदिया : शहर स्थित श्रीनगर क्षेत्र के युवा मानव सेवा दल दुर्गा उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने चैत्र नवरात्री के पावन पर्व पर 4 अप्रैल की शाम 6 बजे गोंदिया से लगभग 40 किमी दूर स्थित मां मंडोदेवी दर्शन सायकल यात्रा निकालकर मातारानी का आशिर्वाद प्राप्त किया. यह सायकल रैली विक्रांत (लल्ला) मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई. साइकिल यात्रा में बाबू मिश्रा, नानू मिश्रा, दम्बू मिश्रा, विक्की बांगड़कर, गौरव नेवारे, यश नेवारे, चेतन यादव, बिट्टू परिहार, अभिषेक धुवारे, पत्रकार शुभम ढोमणे, नयन बिजेवार, निखिल राऊत, अमन कालसर्पे, हरीश राऊत, उज्ज्वल बनोटे, आशीष शामिल हुए. यात्रा में शामिल सदस्यों के लिए बीच रास्ते में अल्पोहार की व्यवस्था भी की गई थी.

बता दें कि युवा मानव सेवा दल दुर्गा उत्सव समिति के कार्यकर्ता प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि में माँ मांडोदेवी तक पदयात्रा का आयोजन भी किया जाता है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में साइकिल यात्रा का पहली बार ही आयोजन किया गया. जिसमें युवाओं का भरपुर जोश दिखाई दिया. इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अनूज तिवारी, बंटी दवारे, रितीक नागपुरे, उज्ज्वल दवारे, कृष्णा बनोटे, चेतन यादव ने प्रयास किया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular