Wednesday, January 21, 2026
spot_img

जुआ अड्डे पर छापा; 2.97 लाख रुपये का माल जब्त

strong>गोंदिया : नवेगांवबांध थाने के तहत ग्राम देवलगांव की रेल पटरी के पास 7 आरोपी पैसे लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे थे. इस घटना की भनक लगते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और उनके पास से कुल 2 लाख 97 हजार 45 रु. का माल जब्त किया. आरोपियों में देवलगांव निवासी दामोदर तामदेव कापगते (40), संतोष उदेभान शहारे (36), रितीन जनार्दन राउत (24), अमोल देवराम राउत (25), राजु दुधराम कांबडे (35), तुषार जानबा कांबडे (29) तथा राकेश रमेश आंबाडारे का समावेश है. जानकारी के अनुसार सभी आरोपी देवलगांव के रेलवे पटरी के पास खुली जगह में हार-जीत का जुआ खेल रहे थे. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और उनके पास से कुल 2 लाख 97 हजार 45 रु. का माल जब्त किया. इसमें 52 ताश के पत्ते, सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी, नकद 6 हजार 300 रु., दोपहिया वाहन क्र. एमएच 35 – एएफ 6717, एमएच 35 – एन 2464, एमएच 35 – टी 0343, एमएच 33 – एन 3807, एमएच 40 – एफ 5936 का समावेश है. फिर्यादी हवलदार उदेभान इंदुरकर की शिकायत पर नवेगांवबांध पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच हवलदार हेमराज बोधनकर कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular