Tuesday, May 26, 2026

नकली अंग्रेजी शराब अड्डे पर छापामार कार्रवाई; 5 लाख 88 हजार का माल जब्त

गोंदिया : गोंदिया से कुछ ही दूरी पर स्थित भागवतटोला खेत परिसर में नकली शराब बनाने का कारोबार चल रहा था. इसकी गुप्त सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलीस अधिकारीयों के निर्देशानुसार स्थानीय गुन्हे शाखा की टीम ने छापामार कार्यवाही कर नकली अंग्रेजी शराब बनानेवालों का पर्दाफाश किया. पुलीस ने तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया. शराब अड्डे से पुलिस ने 5 लाख 88 हजार 260 रुपये का माल जब्त किया.
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय गुन्हे शाखा की टीम अवैध धंधों पर लगाम कसने 28 अप्रैल की रात रामनगर थाना क्षेत्र और शहर थाना क्षेत्र के परिसर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भागवतटोला के खेत परिसर में ढाकनी निवासी धर्मेंद्र डहारे अपने अन्य साथियों के साथ एक पक्के मकान के भीतर नकली अंग्रेजी शराब बनाने का अड्डा चला रहा है. ये खबर मिलते ही स्थानीय गुन्हे शाखा हरकत में आई और वरिष्ठों को सूचित कर उक्त ठिकाने पर कार्रवाई के लिए रवाना हुई. स्थानीय गुन्हे शाखा की टीम ने रात्रि 12.30 बजे के दौरान भागवतटोला के उस ठिकाने पर धावा बोला और छापामार कार्रवाई कर नकली अंग्रेजी शराब निर्माण में प्रयोग होने वाले सामग्री सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने उक्त नकली शराब अड्डे से नकली शराब के लिए इस्तेमाल होने वाले स्पिरीट, खाली बॉटल, डुप्लिकेट लेबल, विविध रंग के चॉकलेटी फ्लेवर, 4 मोटर सायकल, प्लास्टिक कॅन, ड्रम, बनावटी इंग्लिश शराब, टिल्लू पंप व शराब निर्मिती के लिए अन्य सामग्री ऐसा कुल 5 लाख 88 हजार 260 रु. का माल जब्त किया. आरोपियों का नाम ढाकणी निवासी हंसराज सुखचंद मस्करे (49), जितेंद्र गोधनलाल नागपुरे (36) व ओझाटोला निवासी गुलाब किसन वाढवे (40) बताया गया है. जबकि ढाकणी निवासी धर्मेंद्र डहारे व अन्य फरार है. फिर्यादी पुलिस उपनिरीक्षक शरद सैदाने की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश पर व उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, पुलिस उपनिरीक्षक शरद सैदाने, हवलदार राजेंद्र मिश्रा, महेश मेहर, भुवन देशमुख, सुजित हलमारे, प्रकाश गायधने, इंद्रजीत बिसेन, सुबोध बिसेन, दुर्गेश तिवारी, घनश्याम कुंभलवार, राम खंदारे, लक्ष्मण बंजार ने की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular