Tuesday, March 10, 2026
spot_img

तेज रफ्तार टिप्पर की कार को टक्कर; एक गंभीर, तीन घायल

गोंदिया : तेज रफ्तार टिप्पर ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी और उसे कुछ दूर तक घसीटता ले गया. यह घटना सोमवार की सुबह करीब 8.45 बजे सालेकसा थाने के तहत कवडी-वलद मार्ग पर घटित हुई. घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और तीन अन्य को मामूली चोटें आईं है.
एक्सिस बैंक गोंदिया शाखा के व्यवस्थापक अमित डुंबरे अपनी कार क्र. 23 बीएच 2770 में कर्मचारी गोंदिया निवासी अमित दुधानी, हेमंत साखरे और अधिक फुंडे के साथ जा रहे थे. तभी रेत से भरे टिप्पर क्र. एमएच 35-एजे 2042 के बलरामपुर, छत्तीसगढ़ निवासी चालक रविंद्र पाल (35) ने उनकी कार को टक्कर मार दी और कार को कुछ दूर तक घसीटता ले गया. यह दुर्घटना तब हुई जब टिपर चालक रविंद्र पाल नशे में था और उसने टिप्पर पर नियंत्रण खो दिया. वह टिप्पर छोड़कर भाग गया. दुर्घटना होते ही कवड़ी के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला. दुर्घटना में टिप्पर पलट गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात जाम हो गया. सालेकसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क को साफ कराया. टिप्पर साखरीटोला निवासी कुणाल अग्रवाल का है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular