Sunday, January 25, 2026
spot_img

नागरिकों को राहत देने हेतु दुरंतो एक्सप्रेस के ठहराव की मांग; सांसद डॉ. प्रशांत पडोळे ने रेल मंत्रालय को भेजा पत्र

गोंदिया : गोंदिया-भंडारा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत यादवरावजी पडोळे ने क्षेत्र के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेन क्रमांक 12221/12222 पुणे-हावड़ा एसी दुरंतो एक्सप्रेस को गोंदिया एवं भंडारा रोड रेलवे स्टेशनों पर ठहराव देने की मांग को लेकर रेल मंत्रालय को औपचारिक पत्र प्रेषित किया है।
दुरंतो एक्सप्रेस यह ट्रेन वर्तमान में नागपुर से प्रस्थान के पश्चात सीधे रायपुर रुकती है, जबकि इसके मार्ग में आने वाले गोंदिया एवं भंडारा रोड जैसे महत्वपूर्ण और व्यस्त स्टेशनों को यह नजरअंदाज करती है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी असुविधा होती है, जिन्हें नागपुर या रायपुर जाकर चढ़ना पड़ता है। डॉ. पडोळे ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि इस ट्रेन का ठहराव यदि गोंदिया और भंडारा रोड पर दिया जाता है, तो विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और रेलवे की यात्री संख्या व राजस्व में भी वृद्धि होगी। सांसद पडोळे ने आशा व्यक्त की है कि रेल मंत्रालय जल्द सकारात्मक निर्णय लेते हुए इस दुरंतो एक्सप्रेस को गोंदिया एवं भंडारा रोड स्टेशनों पर ठहराव प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular