Wednesday, January 21, 2026
spot_img

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दंपत्ति गंभीर रूप से घायल

तिरोड़ा, (गोंदिया) : तिरोडा तहसील के खोडगाव बोपेसर रोड पर स्थित खेत में रविवार, सुबह लगभग 10 बजे करंट हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, खोडगाव निवासी धुरनलाल पटले व उनकी पत्नी खेत में काम करने गए थे। खेत में जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु धुरनलाल ने तार में करंट प्रवाहित किया था। काम के दौरान अनजाने में दोनों पति-पत्नी करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बचाने के प्रयास में पास के खेत में काम कर रहे खोडगाव निवासी शिवचरण पटले (42 वर्ष) भी करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular