Saturday, June 13, 2026

श्री युवा मानव सेवा दल दुर्गा उत्सव समिति की कार्यकारिणी गठित

गोंदिया : शहर के श्रीनगर, चंद्रशेखर वॉर्ड स्थित श्री युवा मानव सेवा दल दुर्गा उत्सव समिति की कार्यकारिणी का गठन रविवार, 31 अगस्त को मालवीय स्कूल के सामने गणेश पंडाल में आयोजित बैठक में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता दिलीप मिश्रा ने की। इस अवसर पर वक्ता के रूप में समिति के स्थायी सचिव राजेश वाढई उपस्थित थे। गठित की गई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में पंकज मिश्रा का सर्वानुमते चयन किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के तौर पर विक्रांत मिश्रा, चेतन यादव, गौरव नेवरे, सचिव अनूज तिवारी, अनुराग शहारे, अविनाश तिड़के, देवेंद्र चौरागड़े, सहसचिव अभी पटले, यश नेवरे, साहिल मनवानी, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल सोनवाने, अनूप नेवरे, किरण वघारे एवं प्रचारक के तौर पर संजय राऊत, मिदुप श्रीवास्तव तथा शुभम ढोमणे का चयन किया गया। भजन मंडल की जिम्मेदारी शंभू फाये को सौंपी गई है।

इस अवसर पर वक्ता राजेश वाढई एवं दिलीप मिश्रा ने समिती के कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन कर सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझकर एवं एकत्रित होकर कार्य करने का आवाहन किया। इस अवसर प्रमुखता से बळीराम डोरले, दिलीप मिश्रा, प्रेमलाल सोनवाने, राजेश वाढई, गोपाल शर्मा, राजू चुटे, पंकज मिश्रा, विक्रांत मिश्रा, गौरव हजारे, मिदुप श्रीवास्तव, शुभम ढोमणे, राकेश खडोदे, वैभव काळे, राहुल वाढई, नीरज डोरले, अनूज तिवारी, अनुराग शहारे, अविनाश तिड़के, देवेंद्र चौरागड़े, चेतन यादव, अभी पटले, गौरव नेवरे, किरण वघारे, यश नेवरे, अनुराग शहारे, नील डोरले, दिशांत टेंभुर्णीकर कृष्णा कालसर्पे, कृश राऊत, अमन कालसर्पे, महिला मंडल की शोभा पांडे, अंजू गुप्ता, शोभा नेवरे, टीना नेवरे, पूनम पांडे तथा क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन राजेश वाढई ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular