Monday, September 14, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

रेलवे स्टेशन पर खडी ट्रेन की बोगी में लगी आग, यात्रियों में हडकंप

गोंदिया : हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर स्थित गोंदिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार, 2 सितंबर की सुबह लगभग 10.30 बजे अचानक आग लग गई. इस रेलवे स्टेशन पर आग लगते ही रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया. रलेवे प्रशासन ने हावड़ा-मुंबई रुट पर ब्लॉक लिया व कई ट्रेनों की समय-सारणी प्रभावित करते हुए उन्हें रद्द या विलंबित कर दिया. जिससे यात्रियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
जैसे ही पता चला कि गोंदिया रेलवे स्टेशन के फलाट क्र. 3 पर खड़ी दुर्घटना राहत चिकित्सा वाहन की बोगी में अचानक आग लग गई, पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. तुरंत युद्धस्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए. आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. लेकिन, इस आग के कारण हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर आगे-पीछे चलने वाली कई ट्रेनों का शेड्यूल बाधित हुआ. इसमें बिलासपुर और नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को गोंदिया से पहले ही कुछ देर के लिए रोका गया. इसी प्रकार, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-मुंबई-शालीमार (हावड़ा) ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन को भी गोंदिया स्टेशन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार गंगाझरी स्टेशन पर एक घंटे का ठहराव दिया गया. इस अवसर पर, हावड़ा मुंबई रेलमार्ग पर गोंदिया स्टेशन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से काट दी गई और कुछ घंटों के लिए ब्लॉक लिया गया. उल्लेखनीय है कि, इस अचानक आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुर्घटना राहत चिकित्सा वाहन की बोगी अंदर से पूरी तरह जल गई. इस आग के कारणों की जांच के लिए नागपुर से एक टीम आने वाली है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular