Saturday, October 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

13 हजार अतिक्रमण धारकों को मिलेगा पट्टों का लाभ : MLA विनोद अग्रवाल

गोंदिया : केंद्र और राज्य सरकार के पहल सबको मिलें आवास संकल्प के तहत राज्य के प्रत्येक नागरिक को आवास का लाभ उपलब्ध कराने सरकार पूर्व से आवास योजना चला रही है। इसी संकल्प के तहत, गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में हर जरूरतमंद को जमीन का अधिकार और उनका आशियाना उपलब्ध हो इसे लेकर विधायक विनोद अग्रवाल निरंतर प्रयास कर रहे है।
विधायक विनोद अग्रवाल पिछले कुछ माह से आवास योजना के लाभ से वंचित नागरिकों को योजना का लाभ दिलाने आ रही परेशानियों को लेकर सरकार से पत्र व्यवहार कर रहे थे। गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में ऐसे हजारों अतिक्रमण धारक है जिन्हें भूमि अधिकार प्राप्त न होने से आवासीय योजना का लाभ नही मिल पा रहा था। पर राज्य सरकार के राजस्व मंत्रालय से निरंतर पत्र व्यवहार और बैठक लेकर इस पर सरकार ने सकारात्मक पहल कर निर्णय लाकर आवास निर्माण हेतु निःशुल्क आवंटन हेतु उपलब्ध सरकारी भूमि पर कब्जा अधिकार प्रदान करने का प्रयास किया है। इस प्रयास के तहत गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में 2011 के पूर्व के 13 हजार से अधिक अतिक्रमण धारकों को भूमि पट्टे का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, जिसका भूमि अधिकार कब्जा पत्र देकर इसका लाभ अतिक्रमण धारकों को दिवाली से शुरू किया जाएगा। विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, दिसंबर 2025 के पूर्व सभी अतिक्रमण धारकों को पट्टे देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा विधायक श्री अग्रवाल ने कहा, हमारा प्रयास उन वन जमीन अंतर्गत झुडपी जंगल आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण धारकों को भी भूमि का अधिकार देने पर प्रयास तेज है। जल्द ही करीब 3 हजार झुडपी जंगल के अतिक्रमण धारकों को भी भूमि का अधिकार प्राप्त हो इस हेतु शासन स्तर पर प्रयास तेज है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular