अंतिम दिन तक महाप्रसाद का उठाया लाभ
गोंदिया : क्षत्रिय मरठा कलार समाज महिला समिति की अध्यक्षा आरती धपाडे व महिला समिति की सचिव कल्पना डाहाके के नेतृत्व में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक क्षत्रिय मरठा कलार भवन, पिडंकेपार रोड़ पर गरबा का आयोजन किया गया था. जो काबिले तारीफ था. वहीं पहले दिन से अंतिम दिन तक महाप्रसाद भी वितरित किया गया. जिसका लाभ हजारों नागरिकों ने उठाया.
प्रति वर्ष नुकसार इस वर्ष भी क्षत्रिय मरठा कलार समाज महिला समिति की ओर से वाजपेई वार्ड, पिंडकेपार रोड़ पर स्थित क्षत्रिय मरठा कलार समाज भवन में नवरात्रि उत्सव पर रास गरबा का आयोजन किया गया था. इस रास गरबा का आयोजन महिला समिति अध्यक्ष आरती धपाडे व सचिव कल्पना डाहाके के नेतृत्व में किया गया था. जो काबिले तारीफ रहा. क्योंकि इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था. उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन आरती करने का सम्मान सिर्फ कार्यकारिणी तक सीमित न रखते हुए सभी समाज के लोगों को दिया गया. जिसकी परिसर में सराहनीय हो रही है. साथ ही नवरात्रि में नवयुवति सहित नवयुवक समिति का सहभागिता सक्रिय रूप से देखने को मिला. ऐसे सफल आयोजन के लिए महिला समिति के अध्यक्ष व सचिव सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई. रास गरबा सफलता के लिए समिति के आरती धपाडे, नेहा धुवारे, कल्पना डाहाके व पदाधिकारियों ने प्रयास किया.
क्षत्रिय मरठा कलार भवन में रास गरबा महोत्सव का आयोजन
RELATED ARTICLES



