Tuesday, May 12, 2026

श्रीनगर में विशाल हिंदू सम्मेलन कल; सकल हिंदू समाज की ओर से मालवीय स्कूल में आयोजन

गोंदिया : हिन्दू जागरण को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से सकल हिन्दू समाज की ओर से विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन रविवार, 1 फरवरी 2026 को श्रीनगर स्थित मालवीय स्कूल में किया गया है।

सम्मेलन के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा की शुरुआत मढ़ी चौक से होकर कुणाल पान ठेला, बाबा ऑयल मिल, बब्बा भवन, शीतला माता मंदिर, मातारानी चौक पेट्रोल पंप होते हुए नप सभापति निर्मला मिश्रा के घर के पास मालवीय स्कूल में पहुंचेगी। इसके पश्चात दोपहर 3.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 4.30 बजे मुख्य सत्र में ‘संत समागम’ और प्रमुख वक्ताओं का मार्गदर्शन होगा। शाम 5.30 बजे भव्य महाआरती संपन्न होगी, जिसके बाद महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस सम्मेलन में समाज प्रबोधन के लिए मुख्य वक्ता के रूप में श्री अखंड आश्रम के पं. श्री कृष्णकांत दीक्षित एवं श्री पीर शिवनाथ मढ़ी के श्री श्री 108 पीर गोपालनाथ जी महाराज उपस्थित रहेंगे। ये वक्ता हिंदू संस्कृति और सामाजिक एकजुटता जैसे विषयों पर अपना सारगर्भित विचार रखेंगे। सम्मेलन में सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता पर विशेष मार्गदर्शन एवं मंथन किया जाएगा। इस विशाल हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सभी हिंदू भाई-बहन सहपरिवार उपस्थित होकर लाभ उठाएं ऐसी अपील सकल हिंदू समाज की ओर से की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular