Tuesday, May 12, 2026

नप सभापति व नगरसेवक के निर्देशों को दिखाया ठेंगा; 12 दिन बाद भी नहीं उठा नाली का कचरा

गोंदिया : नगर परिषद की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। नियम अनुसार नालियों से निकाला गया कचरा एक-दो दिन के भीतर ट्रैक्टर के माध्यम से उठाया जाना चाहिए, लेकिन प्रभाग क्रमांक 21 के मालवीय स्कूल के सामने स्थित गली में नाली की सफाई तो कर दी गई। लेकिन सफाई के बाद निकला कचरा पिछले 12 दिनों से वहीं पड़ा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार 27 अप्रैल को स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर नगरसेवक और नगर परिषद सभापति ने कचरा उठाने आए ट्रैक्टर के सफाई कर्मियों को तत्काल कचरा उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सफाई कर्मियों ने निर्देशों की अनदेखी करते हुए कचरा नहीं उठाया। हैरानी की बात यह है कि सफाई कर्मियों ने नगर परिषद सभापति और नगरसेविका के आदेशों को भी नजरअंदाज कर दिया, जिससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कचरा उठाने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular