Wednesday, August 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

फुटाला-सौंदड़ में एलसीबी की बड़ी कार्रवाई; महिला के घर से 5.8 किलो गांजा जब्त

गोंदिया : जिले के सड़क अर्जुनी तहसील अंतर्गत फुटाला-सौंदड़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के घर से 5 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है. रविवार शाम की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 5 लाख 86 हजार रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि फुटाला-सौंदड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एक मकान में गांजा छिपाकर रखा गया है. सूचना के आधार पर रात करीब 8 बजे पुलिस टीम ने छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर से 5.800 किलो गांजा बरामद हुआ. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अनिता अशोक मोहनकर (उम्र 53) को हिरासत में लिया. प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त गांजा कहां से लाया गया था, इसकी आपूर्ति कौन कर रहा था और इस नेटवर्क में अन्य किन लोगों की संलिप्तता है. पुलिस को उम्मीद है कि जांच में मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य अहम सुराग भी सामने आएंगे. यह कार्रवाई पुलिस उपनिरीक्षक अभिजीत जंगमवार के नेतृत्व में की गई. फुटाला-सौंदड़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से परिसर में हड़कंप मच गया है. बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद अब पुलिस की जांच संभावित तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश पर केंद्रित है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular