Wednesday, August 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

9 सेंधमारियों का पर्दाफाश; मध्यप्रदेश से दो आरोपी गिरफ्तार, 3.83 लाख का माल बरामद

एलसीबी गोंदिया और आमगांव पुलिस की कार्रवाई
गोंदिया : स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) गोंदिया एवं आमगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आमगांव, सालेकसा और रावणवाड़ी थाना क्षेत्र में हुई 9 घरफोड़ियों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 83 हजार 835 रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को आमगांव निवासी दिनेश कुमार देवीकुमार शर्मा (56) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कामठा-धामनगांव मार्ग स्थित उनके खेत के टिन शेड का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, लोहे के केसिंग पाइप, ट्रक की बैटरी तथा बोरिंग के लोहे के बिट सहित 2 लाख 4 हजार 840 रुपये का सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में आमगांव थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद 20-21 जुलाई की रात गांधी चौक स्थित नॉवेल्टी क्लॉथ स्टोर्स और वैरायटी क्लॉथ स्टोर्स के ताले तोड़कर चोर 51 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। इन लगातार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुड़े के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने धीरज भूषण फुंडे (उम्र 36) तथा हेमंत भैय्याभाऊ फुंडे (उम्र 56) दोनों निवासी कालीमाटी (आमगांव), की पहचान की। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी चोरी के बाद मध्यप्रदेश के सागर जिले के बड़तुमा गांव में छिपे हुए हैं। 28 जुलाई 2026 को एलसीबी और आमगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने वहां दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने आमगांव, सालेकसा और रावणवाड़ी थाना क्षेत्र में कुल 9 घरफोड़ियों की वारदातें कबूल कीं। इनमें कामठा-धामनगांव रोड स्थित टिन शेड, गांधी चौक के दो कपड़ा प्रतिष्ठान, अंजोरा स्वास्थ्य केंद्र, सालेकसा क्षेत्र के कावराबांध और झालिया गांव तथा कामठा स्थित एक बीयर बार में हुई चोरियां शामिल हैं।

बरामद सामान…
लोहे का मोटर पंप
20 लोहे के बोरिंग बिट
26 कंबल
प्लास्टिक तिरपाल के बंडल
एचपी कंपनी का कंप्यूटर सेट
एचपी लैपटॉप
15 हजार रुपये नकद
अंग्रेजी शराब
बैटरी
एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल
बरामद सामान की कुल कीमत 3 लाख 83 हजार 835 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की जांच के लिए आमगांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

इन्होंने की कार्रवाई…
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुड़े, सपोनि अमरदीप खाडे, स.फौ राजेंद्र मिश्रा, पोहवा विठ्ठलप्रसाद ठाकरे, सुबोधकुमार बिसेन, संजय चव्हाण, पोहवा सुजित हलमारे, राजकुमार खोटेले, पोहवा दिक्षितकुमार दमाहे, सोमेंद्रसिंह तुरकर, रियाज शेख, महेश मेहर, इंद्रजित बिसेन, भोजराज बहेकार, प्रकाश गायधने, पोशि हंसराज भांडारकर, पो.शि. छगन विठ्ठले, चापोशि मुरली पांडे, चापोशि राम खंदारे तथा पो.स्टे. आमगाव के पुलिस निरीक्षक निलकंठ कुकडे, पोहवा असीम मन्यार, पोहवा दुधराम मेश्राम, पोशि चेतन शेंडे, पोशि नितीन चोपकर, पोशि दिनेश वानखेडे, पोशि मिलन मंजुटे, पोशि भागवत कोडापे तसेच सायबर सेल के सहायक पुलिस निरीक्षक देवीदास ठमके, पोशि अश्वीन वंजारी, चासफौ राधेश्याम कांबळे ने की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular