Friday, May 1, 2026

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 4 व्यक्ति घायल

गोंदिया : गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर डव्वा व खजरी दोनों गांवों के मोड़ पर 15 दिन पहले शिवशाही दुर्घटना में 11 यात्रियों की मौत हो गई थी. उसी जगह पर एक तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई. जिसमें 4 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए. इस दुर्घटना के कारण यह स्थान दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से लोक निर्माण विभाग कब जागेगा, ऐसा सवाल किया जा रहा है.
पंधरा दिन पहले गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर खजरी व डव्वा दोनों गांवों के मोड़ पर एक शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वहीं इस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई और 29 यात्री घायल हो गए. इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से राज्य हिल गया. इस हादसे के लिए एसटी चालक जिम्मेदार था. अब उसी जगह पर एक तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई. गोंदिया से अर्जुनी तक जाने वाली कार क्र. एमएच. 35 – एजी 1187 के चालक ने सामने से आ रहे एक मोटर चालक को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया. इसी दौरान कार सड़क से उतरकर एक पेड़ से जा टकराई. इस घटना में कार में बैठी दो महिलाएं और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. नागरिक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को कार से निकालकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इस घटना से यह चर्चा शुरू हो गई है कि शिवशाही का दुर्घटना स्थल काफी खतरनाक हो गया है. सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर संबंधित विभाग कब जागेगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular