Friday, April 17, 2026
spot_img

प्रभाग क्रमांक 21 में नाली व सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

गोंदिया : प्रभाग क्रमांक 21 में अजित भूते के घर से लेकर समीप राउत के घर तक नाली निर्माण एवं सीमेंट सड़क के कार्य का विधिवत भूमिपूजन सोमवार, 13 अप्रैल को किया गया। इस अवसर पर वार्ड की पार्षदा एवं नगर रचना विभाग की सभापति श्रीमती निर्मला दिलीप मिश्रा के हाथों पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या दूर होगी। इस अवसर पर रवि मुंदड़ा, पंकज मिश्रा, मयाराम शहारे, शारदा विनोद भूते, प्रमिला राउत, समीप राउत, उर्मिला हरिलाल भूते, कमला दिनु राउत, सोनु विशाल भूते, रिंकेश शहारे तथा कार्तिक यशवंत कावड़े सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular