वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प’ का संदेश लेकर निकली यात्रा
गोंदिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही पवित्र जल संकलन मोटरसाइकिल सेवा संकल्प यात्रा का आज गोंदिया जिले में भव्य स्वागत किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा आज सौंदड़ से गोंदिया जिले में प्रवेश कर कोहमारा और देवरी पहुंची। तीनों स्थानों पर भाजपा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत किया गया। सौंदड़ में यात्रा के जिले में प्रवेश पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद यात्रा कोहमारा पहुंची, जहां भी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत करते हुए सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाया। यात्रा का अंतिम पड़ाव देवरी रहा, जहां भव्य स्वागत कार्यक्रम के साथ इस अभियान के उद्देश्य और संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णराज महाडिक, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक संजय पुराम, संगठन मंत्री वीरेन्द्र अंजनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष सौ. सीताताई रहांगडाले, जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
10 राज्यों के 193 जिलों से होकर वाराणसी पहुंचेगी यात्रा…
यह सेवा संकल्प यात्रा वडनगर से प्रारंभ होकर देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से गुजरते हुए वाराणसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान लगभग 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और करीब 1,159 गांवों को जोड़ा जा रहा है। यात्रा का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को सेवा, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना है। यात्रा में विभिन्न पवित्र नदियों एवं धार्मिक स्थलों से संकलित जल को विशेष प्रतीक के रूप में साथ ले जाया जा रहा है। वडनगर से वाराणसी पहुंचने के बाद इसी पवित्र जल से काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।
सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प…
यह केवल एक मोटरसाइकिल यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, श्रद्धा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। यात्रा के माध्यम से युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने, सेवा कार्यों से जुड़ने और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया जा रहा है। गोंदिया जिले में सौंदड़, कोहमारा और देवरी में मिले उत्स्फूर्त स्वागत से यह स्पष्ट हुआ कि सेवा और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में विशेष उत्साह है।
सेवा संकल्प में इनका हुआ सत्कार…
गोंदिया जिले की बेटी विद्या नागपुरे ने दक्षिण कोरिया में आयोजित ताईक्वांडो स्पर्धा में कांस्य पदक लाने पर देश का व जिले का नाम रोशन करने पर उनका सत्कार किया गया। इसी तरह सफाई कर्मचारियों द्वारा सेवाएं अर्पित करने पर उन्हें साहित्य सामग्री देकर उनका भी सत्कार किया गया। यात्रा अब अपने अगले पड़ाव की ओर आगे बढ़ते हुए वाराणसी पहुंचेगी, जहां पवित्र जल काशी विश्वनाथ धाम में अर्पित कर इस सेवा संकल्प यात्रा का महत्वपूर्ण चरण पूर्ण किया जाएगा।
इनकी रही उपस्थिति…
मंडळ अध्यक्ष संजयजी उईके, गोंदिया डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बँक के संचालक प्रमोद संगीडवार, जिल्हा परिषद सदस्य कल्पनाताई वालोदे, गोंदिया कृउबास सभापति चेतन बहेंकार, चैताली नागपुरे, लखन हरिनखेडे, छत्रपाल तुरकर, पृथ्वीसिंह नागपुरे, मुकेश लिल्हारे, अभय मानकर, विक्की बघेले, मनोज बोपचे, पुष्पराज जनबन्धु, इंद्रजीतसींग भाटिया, संतोष कटरे, कमलेश चुटे, अक्षय वासनिक, पंचायत समिती सदस्य श्यामकला गावड, अनिल येरणे, राजू शाहू मनोज मिरी, नितेश वालोदे, संदीप भाटिया जि.प. सदस्य, राज भाटिया, प्रशांत राऊत, सोनू चोपकर, योगेश ब्राह्मणकर, विनोद भेंडारकर, यादव पंचमवार, प्रवीण दहीकर, विशाल रहिले, भूमेश साखरे, दीपक शाहू, पुरषोत्तम कोरे, ऍड, प्रशांत संगिडवार, भूषण मस्करे, विलास शिंदे, बाळू गायधने, राजू पेटकुले, विजय कश्यप, ऋषी भाटिया, अनिल बिसेन, गजानन शिवणकर, पिंकी कटकवार, सीता रंगारी, प्रादन्या सांगिडवार, कौसल्या ताई कुंभरे, कमल येरणे, प्रशांत सहारे, नरेंद्र वाजपेयी, ओम कटरे, हर्ष मोदी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के सभी महामंत्री पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुखता से उपस्थित थे।





