किसानों की मांग पर विधायक विनोद अग्रवाल ने फड़नवीस को किया SMS, मुख्यमंत्री ने रिप्लाई कर किया OK…
गोंदिया : उन्हाड़ी फसलों के सिंचन हेतु जलापूर्ति के लिए बिजली आपूर्ति 12 घंटे की जाने की मांग विधायक विनोद अग्रवाल से किसानों ने की. संज्ञान लेते हुए विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को एसएमएस किया. मुख्यमंत्री ने इस एसएमएस का तत्काल जवाब OK कर दिया. किसानों को अब उन्हाड़ी फसलों के उत्पादन हेतु 12 घंटे कृषि हेतु बिजली आपूर्ति होगी ये रास्ता साफ हो गया है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने आज काटी के कबीर आश्रम में कार्यकर्ताओं एवं जिला निहाय ग्रामीणों की बैठक लेकर समस्याओं का संज्ञान लिया. बैठक में उन्हाड़ी फसलों के सिंचन हेतु जलापूर्ति के लिए बिजली आपूर्ति में बार-बार कटौती होने, 12 घंटे की जगह 7-8 घंटे कृषि कार्य हेतु बिजली मिलने की समस्या से अवगत कराकर दिन में 12 घंटे बिजली दिलाने की मांग किसानों ने की. किसानों की इस विकराल समस्या का त्वरित संज्ञान लेकर विधायक विनोद अग्रवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक एसएमएस कर समस्या की जानकारी प्रदान कर 12 घंटे कृषि पर बिजली आपूर्ति पूर्ववत करने की मांग की. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने तत्काल विधायक विनोद अग्रवाल के भेजे गए एसएमएस का संज्ञान लेकर सकारात्मक जवाब दिया. मुख्यमंत्री के तत्काल प्रतिउत्तर से किसानों को अब उन्हाड़ी फसलों के उत्पादन हेतु 12 घंटे कृषि हेतु बिजली आपूर्ति होगी ये रास्ता साफ हो गया. विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा किसानों की गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करने हेतु प्रयास करने पर सभी किसानों ने उनका आभार माना.



