Wednesday, September 16, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

नकली खाद और बीज बेचनेवालो पर करे कठोर कारवाई : विधायक विनोद अग्रवाल

कृषि योजनाओं का लाभ सभी किसानों तक पहुंचाए : खरीफ हंगामपूर्व नियोजन समीक्षा बैठक संपन्न
गोंदिया : गांववार तीन से चार प्रगतिशील किसानों की पहचान करने, नकली खाद व बीज की बिक्री पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने, और फलों की बागवानी जैसे – आम, अमरूद, सीताफल, चीकू व तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाएं प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुँचें। प्रत्येक योजना का लाभ किसानों तक समय पर पहुंचे, जिले के किसानों को अधिकतम राहत पहुंचाने के लिए विभाग लक्ष्य से बढ़कर काम करे। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को भारी नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने, किसानों को सही समय पर बीज और खाद उपलब्ध कराए जाएं। नकली खाद और बीज बेचनेवालो पर करे कठोर कारवाई करने के निर्देश विधायक विनोद अग्रवाल ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को दिये।
तालुका कृषि अधिकारी कार्यालय, कृषि विभाग गोंदिया के तत्वावधान में मंगलवार, 29 को एप्रिल को पंचायत समिति सभापति कक्ष, पंचायत समिति गोंदिया में विधायक विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में खरीफ हंगामपूर्व समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दीपा सुधीर चंद्रिकापुरे (सभापति, कृषि व पशुपालन विभाग, जि प गोंदिया), मुनेश रहांगडाले (सभापति, पंचायत समिति गोंदिया), शिवलाल जामरे (उपसभापति, पंचायत समिति गोंदिया), नीरज उपवंशी (पूर्व उपसभापति, पंचायत समिति गोंदिया), वैशाली पंधरे (जिला परिषद सदस्य), कु. आनंदा वाढीवे (जिला परिषद सदस्य), शैलेजा सोनवाने (पंचायत समिति सदस्य, गोंदिया), महेंद्रजी ठोकळे (कृषि उपसंचालक व उपविभागीय कृषि अधिकारी, गोंदिया), विशाल उबरहांडे (कार्यक्रम समन्वयक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र हिवरा), आर.डी. चव्हाण (विषय विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र हिवरा), कु. नेहा आढाव (तालुका कृषि अधिकारी, गोंदिया), एम.बी. ठाकुर (कृषि अधिकारी), सभी मंडल कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, तालुका तकनीकी प्रबंधक आत्मा एवं सभी कृषि सहायक उपस्थित थे।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा की, किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिले। जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी जाए कि बीमा करने के लिए नामित कंपनी के प्रतिनिधि आएंगे। कृषि सहायकों के गांव भ्रमण का कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को दिया जाए। कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि बाजार में योजना के अनुसार पर्याप्त मात्रा में बीज, खाद और कीटनाशक उपलब्ध हों। बीज के मामले में किसानों के साथ धोखाधड़ी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। कृषि उपसंचालक व उपविभागीय कृषि अधिकारी महेंद्रजी ठोकळे ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी, जबकि तालुका कृषि अधिकारी कु. नेहा आढाव ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए गोंदिया तालुका में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं और खरीफ सीजन की योजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मंडल कृषि अधिकारी रेशिम रामटेके ने पोकरा योजना के बारे में विधायक महोदय को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन कृषि पर्यवेक्षक टी.एस. तुरकर ने किया। इस समीक्षा बैठक में गोंदिया तालुका के प्रगतिशील किसान आत्माराम पाचे (जगनटोला), हुसनलाल ठाकरे (सावरी), कमलेश ठाकरे, भूपेंद्र हरिनखेड़े, सभी मंडल कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, आत्मा गोंदिया के तालुका तकनीकी प्रबंधक सुनील खडसे और सभी कृषि सहायक भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular