Tuesday, May 26, 2026

जयस्तंभ चौक बस स्टैंड का 1 करोड 70 लाख की लागत से होगा अत्याधुनिक सुशोभीकरण

विधायक विनोद अग्रवाल की पहल : शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग को मिला न्याय
गोंदिया : शहर के हृदयस्थल पर स्थित जयस्तंभ चौक बस स्टॉप वर्षों से अराजकता, अव्यवस्था और उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां बना पुराना बस स्टॉप धीरे-धीरे एक खंडहर में तब्दील हो गया था, जहां दिनभर आवारा पशुओं का डेरा और चारों ओर फैली गंदगी ने नागरिकों के धैर्य की परीक्षा लेना शुरू कर दिया था। वर्षों से यह मांग उठ रही थी कि इस अत्यंत व्यस्त चौक को एक आधुनिक और सुविधायुक्त बस स्टॉप के रूप में विकसित किया जाए। अब इस दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, विधायक विनोद अग्रवाल के अथक प्रयासों से 1 करोड़ 70 लाख रुपयों की लागत से जयस्तंभ चौक बस स्टॉप के सुशोभीकरण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। यह न केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना है, बल्कि शहर के जनजीवन की गुणवत्ता को नए आयाम देने वाला परिवर्तन है। गोंदिया का जयस्तंभ बस स्टैंड अब केवल एक बस ठहराव नहीं बल्कि एक स्मार्ट और सुव्यवस्थित शहर का प्रवेशद्वार बनने जा रहा है। यह केवल एक बुनियादी ढांचा नहीं, बल्कि जनसेवा की सच्ची पहचान है। शहरवासियों में इस निर्णय को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है। व्यापारियों, वाहन चालकों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने इसे “विकास की दिशा में क्रांतिकारी कदम” बताया है।

कैसा होगा नया बस स्टॉप…
नवीन बस स्टॉप को आधुनिक वास्तुशिल्पीय डिज़ाइन और सर्व जनसुविधाओं से युक्त रूप में बनाया जाएगा। इसमें शामिल होगी:
✅स्वच्छ सुंदर प्रतीक्षालय
✅स्वच्छ व सुसज्जित शौचालय (महिला/पुरुष/दिव्यांगजन हेतु)
✅शुद्ध पेयजल सुविधा
✅डिजिटल सूचना बोर्ड
✅प्रकाश व्यवस्था और हरित सौंदर्यीकरण
✅CCTV निगरानी प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था

क्या थी स्थिति पहले?….
जयस्तंभ चौक स्थित बस स्टॉप वर्षों से खस्ताहाल स्थिति में था। परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार था। पशुओ का खुलेआम विचरण हुआ करता था। यात्रियों को बैठने और रुकने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी, अति व्यस्त ट्रैफिक के बीच सड़कों पर इंतजार करना पड़ता था, जिससे कई दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती थी। महिलाओं और अन्य यात्रियों के लिए शौचालय और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का तक का भी अभाव रहता था ।और सबसे बड़ी बात, यह पूरा परिसर राष्ट्रीय महामार्ग और मार्केट परिसर होने के कारण बहुत अधिक भीड़ और ट्रैफिक की अराजकता से ग्रस्त था। इन सभी समस्याओं को देखते हुए विधायक विनोद अग्रवाल ने इस प्रस्ताव को न केवल त्वरित मंजूरी तक पहुंचाया, बल्कि इसे प्राथमिकता में शामिल कर प्रशासकीय मान्यता भी दिलवाई।

प्रतिक्रिया….
”यह केवल एक बस स्टॉप नहीं, बल्कि गोंदिया शहर के गौरव और अनुशासन का प्रतीक होगा। जनता को लंबे समय से जो तकलीफ हो रही थी, उसे खत्म करने का वक्त आ चुका है। हम इस क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और स्मार्ट बनाएंगे।”
विनोद अग्रवाल, विधायक, गोंदिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular