Saturday, April 18, 2026
spot_img

बूचड़खाने जानेवाले 190 मवेशियों को कराया मुक्त; सालेकसा पुलिस की कारवाई

गोंदिया : सालेकसा तहसील के पिपरिया जंगल परिसर में बूचड़खाने ले जाने के लिए 190 मवेशियों को निदर्यतापूर्वक रखा गया था. इस बीच सालेकसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 190 मवेशियों को मुक्त करवाया. जिनकी कीमत 6 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है. इस मामले में पानगांव निवासी आरोपी महेश मनगटे (40) व गोवारीटोला निवासी पुनाराम रत्नाकर (40) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
जिले में अवैध पशु तस्करी का धंधा जोरों पर है. पुलिस विभाग द्वारा आए दिन पशु तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है. लेकिन पशु तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच 23 जून को सालेकसा तहसील के पिपरिया जंगल परिसर के घिनाई तालाब के पास छापामार कार्रवाई करते हुए 190 मवेशियों को बचाया गया. जिनकी कीमत 6 लाख 65 हजार रु. बताई गई है. इन मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने के इरादे से रखा गया था. फिर्यादी सिपाही दिनेश गौतम (37) की शिकायत पर सालेकसा थाने में आरोपी महेश मनगटे व पुनाराम रत्नाकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में सालेकसा थाने के पुलिस निरीक्षक भूषण बुराडे, पुलिस नायक दिनेश जांभुलकर, हवलदार रितेश अग्निहोत्री, सिपाही दिनेश गौतम, रविकांत लगदिवे, आरती अंबाडारे ने की है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular