Tuesday, August 25, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

पुल के ऊपर से बह रहा 2 फीट पानी; धापेवाड़ा- गोंदिया मार्ग बंद

गोंदिया : जिले में हो रही लगातार 3 दिनों की झमाझम बारिश से वैनगंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। वैनगंगा नदी के किनारे आने वाले गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। लगातार बारिश की वजह से डैम के दरवाजे भी खोले गए हैं जिससे वैनगंगा नदी में बाढ़ आ गई है। तहसील के ग्राम धापेवाड़ा स्थित पुल के ऊपर 2 फीट पानी बहने से धापेवाड़ा-गोंदिया मार्ग बंद है. धापेवाड़ा स्थित पुल के ऊपर पानी बहने से धापेवाड़ा-गोंदिया मार्ग बंद हो गया है. बता दें कि, गोंदिया – धापेवाडा – तिरोड़ा यह मुख्य मार्ग है जो महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ता है। ग्राम धापेवाड़ा में वैनगंगा नदी उफान पर है. धापेवाड़ा-देवरी मार्ग पर पुल के उपर पानी बहने से वह मार्ग भी बंद है. पुलिस प्रशासन भी बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे हैं. पुलिस प्रशासन की ओरसे नाले के पास वाहन चालकों को आगे ना जानें के लिए मना कर रहे हैं और ग्रामिणो को सतर्क रहने का आव्हान किया. समाचार लिखे जाने तक मार्ग से यातायात बंद कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular