Tuesday, August 25, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

सांसद पडोले ने किया माताटोली स्कुल का दौरा; मुख्याधिकारी को दिए अव्यवस्था सुधारने के निर्देश

गोंदिया : स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता माधुरी लारोकर की शिकायत का संज्ञान लेते हुए, सांसद डा. प्रशांत पडोले ने गोंदिया नगर परिषद की माताटोली स्कुल परिसर का दौरा कर, परिसर में फैली अव्यवस्था, जर्जर स्कुल इमारत व गड्ढों से भरे सिकुडते खेल मैदान का स्वंय जायजा लिया.
इस अवसर पर लारोकर व स्थानीय नागरिकों ने पडोले को बताया कि, स्थानीय नागरिकों को नप माताटोली स्कुल से जुडाव है तथा सभी अपने पाल्यों को यहीं पढाना चाहते है, जो बच्चों की सुरक्षा और आर्थिक दोनों ही दृष्टि से स्थानीय नागरिकों के लिए फायदेमंद है. लेकिन आवश्यक शिक्षकों की कमी के साथ-साथ जर्जर इमारत व अव्यवथा को देखते हुए अन्य पाठशालाओं में भेजना पढ़ता है. मैदान पर अनाधिकृत लोग गाडियों की पार्किंग के साथ-साथ खाली मैदान देख शराब पीकर बोतले छोड़ देते है, लेकिन नप का ध्यान नहीं है. इस संदर्भ में सांसद डा. प्रशांत पडोले ने मौके से ही मुख्याधिकारी बोरकर से फोन पर चर्चा की तथा सभी अव्यवस्था की सुचना देते हुए, इन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए. बोरकर ने गोंदिया पहुंचने पर स्वंय पाठशाला का दौरा कर अपेक्षित कार्यवाही का आश्वासन दिया. इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोकसिंह चौधरी, विशाल गोपालदास अग्रवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना काले, पूर्व पार्षद सुनिल भालेराव, शहर कांगेस महासचिव मनोज पटनायक, जहिरभाई अहमद, नगर परिषद के सेवानिवृत्त अधिकारी गाढकीने, माधुरी लारोकर, जिला एनएसयुआय अध्यक्ष अमन तिगाला, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, जसपालसिंग चावला, अंकित जैन, मौसमी भालाधरे, छन्नु शाह, अनुपमा पटले, आशा जैन सहित अन्य उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular