Thursday, August 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

बिजली गिरने से बैल की मौत

गोंदिया :  तिरोडा तहसील के घाटकुरोडा के खेत में बिजली गिरने से एक बैल की मौत हो गई. इसी बीच खेत में काम कर रही एक महिला मजदूर बाल बाल बची. यह घटना आज गुरुवार, 28 अगस्त के दोपहर 12 बजे के दौरान घटित हुई.
गोंदिया जिले में आज दोपहर 12 बजे के करीब बिजली के गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश हुई. इसी बीच तिरोड़ा तहसील के घाटकुरोडा में फागोदास भाकरू विठुले के खेत में बिजली गिरने से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई. किसान के मृत बैल की कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है. किसान के मवेशी खुले मैदान में बड़ी संख्या में चर रहे थे. थोड़ी ही दूरी पर मौजूद बैल पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई. बगल के खेत में काम कर रही महिला मजदूर भी बाल-बाल बच गईं और बड़ी जनहानि टल गई.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular