गोंदिया : राज्यसभा सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम बार गोंदिया आगमन पर राजेंद्र जैन का शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा राज्यसभा सदस्य के रूप में उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नप नगर रचना विभाग सभापति निर्मला दिलीपजी मिश्रा, लोकेश (कल्लू) यादव, सतीश देशमुख, हेमंत पन्धरे, पंकज मिश्रा, बंसोड़ ताई, सोनू राय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



