Monday, August 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

पत्नी को प्रताड़ित करना पड़ा भारी; साले ने दोस्तों संग मिलकर की जीजा की हत्या, साले सहित 4 अरेस्ट

एलसीबी ने 12 घंटे में सुलझाया फुलचूर मर्डर केस
गोंदिया : शहर के फुलचूर स्थित किसान चौक परिसर में हुए एम्बुलेंस चालक अनमोल वसंत रंगारी हत्या मामले का पर्दाफाश पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कर दिया. इस मामले में मृतक का सगा साला ही हत्या का मास्टरमाइंड निकला. स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने मुख्य आरोपी साले सहित तीन कथित सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के नाम आमगांव तहसील के खुर्सीपार निवासी मृतक का साला नीरज तुलसीकुमार बंसोड (28), मंडला जिले के नैनपुर निवासी निशांत मंगल बंशकार (19), रोहीत उर्फ आयुष नहार बंशकार (19) व राहुल मिश्रा नंदा (32) बताया गया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular