Saturday, August 1, 2026

शास्त्री वॉर्ड से 2.05 किलो गांजा जब्त; युवक गिरफ्तार

गोंदिया LCB की कारवाई : 2.10 लाख का माल बरामद
गोंदिया : गोंदिया पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.05 किलोग्राम हरा गांजा, एंड्रॉइड मोबाइल फोन सहित कुल 2 लाख 10 हजार 800 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। आरोपी का नाम मनीष दीपक रामटेके (उम्र 27) निवासी गांधी वार्ड, गोंदिया है।
पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुड़े के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीष दीपक रामटेके (27), निवासी गांधी वार्ड, गोंदिया अवैध रूप से गांजा बेचने के उद्देश्य से गड्ढाटोली क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामनगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से 2.05 किलोग्राम हरा गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये, दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत 10 हजार रुपये) तथा अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने कुल 2 लाख 10 हजार 800 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध रामनगर पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह कारवाई स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुड़े के मार्गदर्शन में सपोनि अभिषेक जंगमवार, सफौ राजु मिश्रा, पोहवा महेश मेहर, पोहवा सुजित हलमारे, पोहवा संजय चव्हाण, पो.हवा. प्रकाश गायधने, पोहवा सुबोध बिसेन, पोशि छगन विठ्ठले, चापोशि राम खंडारे ने की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular