Monday, August 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

गौमाता की सेवा से जीवन में सुख-सौभाग्य के साथ शांति : सांसद राजेंद्र जैन

गौमाता की पूजा कर सांसद जैन ने मनाया जन्मदिन
गोंदिया : गौमाता की सेवा करने का सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता। गौसेवा ऐसी सेवा है, जिससे मनुष्य अपने जीवन के दुख-दर्द को भूलकर सच्चे मन और श्रद्धा से सेवा कार्य में जुट जाता है। पिंडकेपार रोड स्थित गौशाला इसका जीवंत उदाहरण है, जहां बिना किसी भेदभाव के छोटे-बड़े, अमीर-गरीब सभी लोग निरंतर गौसेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। गौसेवा को श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक बताते हुए “गौमाता की सेवा से जीवन में सुख-सौभाग्य के साथ मन को अद्भुत शांति प्राप्त होती है,” ऐसे उद्गार राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन ने व्यक्त किए।

शनिवार, 8 अगस्त को पिंडकेपार रोड स्थित श्रीकृष्ण गौरक्षण सभा (गौशाला-पांजरापोल) में सांसद राजेंद्र जैन ने अपना जन्मदिन गौमाता की सेवा कर मनाया और विधिवत पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वे संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री राजेंद्र जैन का राज्यसभा सांसद के रूप में अविरोध निर्वाचित होने पर समिति की ओर से सत्कार किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र जैन, शंकरलाल अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, रमाकान्त अग्रवाल, दिनेश जयपुरिया, गुलाबचंद पोद्दार, शैलेंद्र लेकरिया, राजेश व्यास, नरेश जैन, निखिल जैन, संजय काला, संतोष काला, वृषभ काला, रोहित जैन, हर्षल पवार, राजेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राम अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, लकी केडिया, दिनेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सतीश गुप्ता, राहुल अग्रवाल, माधुरी नासरे, राजेश दवे, नानू मुदलियार, राजकुमार जैन, जयंत कछवाह, अमोल बेलगे, संकल्प जैन, प्रथम जैन, सुमित बैस, केतन तुरकर, शिवम अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रवि मूंदड़ा, पप्पू महाराज, आर्यन जैन, रवि रामटेकर, हरगोविंद चौरसिया, मृत्युंजय सिंह, आलोक दीवेदी, निर्मला मिश्रा, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, रौनक ठाकुर, नरेंद्र बेलगे, कान्हा बघेले, शरभ मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विश्वस्त मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

आवारभिंत निर्माण कार्य का भूमिपूजन…

इस अवसर पर श्री सुरेशकुमार अग्रवाल परिवार द्वारा (गुडाखू वाले) स्व. रामकरणजी अग्रवाल के स्मृती मे निर्मित गौमाता के दाना चारा गोडाऊन का लोकार्पण व सांसद श्री प्रफुल पटेलजी के प्रयासों से श्रीकृष्ण गौरक्षण सभा (गौशाला) को आवारभिंत का निर्माण का भूमिपूजन सांसद श्री राजेंद्र जैन के हस्ते संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular