Wednesday, August 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

श्री युवा गणेश उत्सव मंडल की कार्यकारिणी का गठन; सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन

गोंदिया : आगामी गणेशोत्सव की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर श्रीनगर मालवीय वार्ड स्थित श्री युवा गणेश उत्सव मंडल द्वारा सोमवार, 24 अगस्त को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में गणेशोत्सव की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर चर्चा कर सर्वसम्मति से मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में अनुज तिवारी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
यह बैठक आयोजक विक्रांत मिश्रा की अध्यक्षता में तथा पंकज मिश्रा, अनुप नेवरे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर गणेशोत्सव को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और युवाओं की सकारात्मक सहभागिता का माध्यम बनाने का संकल्प लिया। मंडल की ओर से आगामी गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन पर भी चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री युवा गणेश उत्सव मंडल के अध्यक्ष पद पर अनुज तिवारी, उपाध्यक्ष उदय पुरोहित, चेतन यादव, साहिल नेवरे, सचिव कार्तिक रोकड़े, अभी पटले, यथार्थ देव्हारे, सहसचिव कार्तिक शर्मा, कृष्णा बनोटे, साहिल मनवानी, रेहार्थ मिश्रा, शाश्वत मिश्रा, कोषाध्यक्ष निखिल राउत, ओम शुक्ला, सुचित चोपकर, प्रचार प्रसार प्रमुख पद पर सुजल ठाकरे, नयन बिजेवार, दर्शन मेश्राम, मोहित मेश्राम की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर मंडल के राहुल वाढई, बंटी दवारे, शुभम ढोमने, देवेंद्र चौरागडे, विक्की नागपुरे, गोविन्द शुक्ला, विक्की बांगडकर, दीपक बिसेन, गौरव नेवरे, साहिल नेवरे, अनुराग तिवारी आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular