‘HSRP’ नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों पर RTO की कार्रवाई
गोंदिया : वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने के लिए बार-बार समय सीमा बढ़ाए जाने के बावजूद लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गोंदिया उपप्रादेशिक परिवहन कार्यालय (RTO) ने अब दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। जुलाई से सितंबर 2026 के बीच आरटीओ की टीम ने कुल 1,489 वाहनों की जांच की। इनमें HSRP नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले 489 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। हालांकि, कार्रवाई के बाद अब तक केवल 21 वाहन चालकों ने ही प्रति HSRP नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों पर RTO की कार्रवाई 1,000 रुपये के हिसाब से कुल 21,000 रुपये का जुर्माना भरा है। शेष जुर्माने की वसूली बाकी है।





