Monday, August 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

हंसने की बात पर युवकों पर लाठी से हमला, दो युवक गंभीर घायल; तिरोड़ा की घटना

गोंदिया : तिरोड़ा शहर में महज हंसने की बात को लेकर युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है. सरेराह हुए इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी घटना सैलून में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. मामले में तिरोड़ा पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार घटना तिरोड़ा शहर में सी. जे. पटेल कॉलेज के सामने स्थित शेंडे सैलून के पास हुई. पालडोंगरी निवासी लोकेश मदनलाल प्रजापति (25) अपने दोस्तों के साथ सैलून के शटर के पास खड़ा था. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और लोकेश से यह पूछते हुए विवाद शुरू कर दिया कि वह उन्हें देखकर क्यों हंसा. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए लोकेश व उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में सिर, हाथ और पैरों पर वार किए गए. साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है. इस हमले में कार्तिक गजानन रहांगडाले और तेजस भरतलाल उरकुड़े गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही तिरोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रुद्र राकेश वाल्मीक, गौरव दिलीप करोसी तथा एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया. आगे की जांच जारी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular