Tuesday, January 20, 2026
spot_img

नारकोटिक्स डिटेक्टिव श्वान लूसी व क्राइम डिटेक्टिव जैक को रजत व कांस्य पदक

गोंदिया : महाराष्ट्र राज्य मुंबई पुलिस महासंचालक रश्मी शुक्ला, अपराध शाखा विभाग, महाराष्ट्र राज्य पुणे के अपर पुलिस महासंचालक प्रशांत बुरडे, पुलिस अधीक्षक पल्लवी बर्गे के मार्गदर्शन में राज्य रिजर्व पुलिस बल समूह रामटेकड़ी पुणे में 19वां पुलिस ड्यूटी मेलावा-2024 का आयोजन किया गया था. इसमें महाराष्ट्र के गडचिरोली, नागपुर, अमरावती, संभाजी नगर, कोल्हापुर, मुंबई, पुणे, ठाणे परिक्षेत्र के जिले के विभिन्न स्पर्धकों ने भाग लिया. जहां श्वानों के हुए विभिन्न स्पर्धाओं में महाराष्ट्र के 20 जिलों के श्वानों ने भाग लिया. जिसमें गोंदिया जिला पुलिस बल के श्वान लुसी व जैक ने भी भाग लिया. पुणे में आयोजित पुलिस ड्यूटी स्पर्धा में श्वान लूसी ने रजत पदक व श्वान जैक ने कांस्य पदक प्राप्त कर गोंदिया जिला पुलिस बल का नाम रोशन किया. पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, पुलिस उपअधीक्षक (मुख्यालय) नंदिनी चानपुरकर ने प्रभारी अधिकारी श्वान पथक पुलिस उपनिरीक्षक सतिश सिरिया, हवलदार विजय ठाकरे, रॉबीनसन साठे को बधाई दी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular