Monday, April 13, 2026
spot_img

विवेकानंद कॉलोनी में लाखों के आभूषण चोरी दो बाइक आधे रास्ते में छोड़ दिए

गोंदिया : शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी कपिल केकत भतीजे की शादी के लिए घर को ताला लगाकर बाहर गांव चले गए. इसी बीच अज्ञात चोरों ने लाखों रु. के आभूषण चोरी कर लिए. शहर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
शहर थाने के तहत विवेकानंद कॉलोनी निवासी कपिल केकत अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने भतीजे की शादी में नागपुर गए थे. लगातार सात दिनों तक घर में ताला लगा रहने के कारण रेकी करने वाले आरोपियों ने 16 दिसंबर की सुबह केकत परिवार के दोनों भाईयों के घर में घुस गए. मंगलसूत्र वजन 30 ग्राम, मंगलसूत्र वजन 10 ग्राम, कान के टाप्स वजन 6 ग्राम, बासिंग वजन 6 ग्राम, सोने की चेन वजन आधा तोला, सोने का बिस्किट, एक सोने की अंगूठी, छोटे सोने के टॉप्स, नाक के बेसर, 8 से 10 चांदी के सिक्के, 20 सोने की मनी, एक चांदी की प्लेट और 6 हजार 500 रु. नकद ऐसा कुल 2 लाख 32 हजार 600 रु. का माल चुरा लिया. आरोपियों ने केकत परिवार की दो मोटरसाइकिलें चुराने की कोशिश की. लेकिन एक बाइक नहीं चलने के कारण वह बाइक आधे रास्ते पर छोड़ कर भाग गए. फिर्यादी कपिल केकत की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर कर रहे हैं.

दूसरे घर में चोरी का प्रयास
आरोपियों ने शहर के विवेकानंद कॉलोनी में एक और घर में चोरी का प्रयास किया. लेकिन वे वहां असफल रहे. परिणामस्वरूप आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए फरार हो गए.

पुलिस एवं श्वान दल ने किया निरीक्षण
कपिल केकत के घर चोरी की जानकारी जैसे ही शहर पुलिस को मिली, पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण किया. श्वान दल को बुलाया गया. डॉग टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular