Monday, July 27, 2026

अवैध रेत तस्करों पर कार्रवाई; 17.52 लाख का माल जब्त

गोंदिया : आमगांव पुलिस द्वारा मानेकसा घाट से अवैध रेत का उत्खनन करनेवालों पर कार्रवाई की गई. पुलिस ने कार्रवाई में 17 लाख 52 हजार रुपये का माल जब्त किया है. जबकि 7 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई में आमगांव थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी दिनेश वानखेड़े की शिकायत पर मानेकसा घाट पर पुलिस टीम ने दबिश दी. जहां भोसा निवासी आरोपी विनोद सुखदेव शेंडे (40), बोदा निवासी आरोपी चंद्रप्रकाश रामा कांबले (25), टेकरी निवासी आरोपी दिनेश मंसाराम चक्रवर्ती (33) व बंजारीटोला निवासी आरोपी घनश्याम टेनलाल वाढिया (33) द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था. पुलिस ने इस कार्रवाई में 7 लाख रु. का बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर व 1 लाख 50 हजार रु. के ट्राली सहित 6 हजार रु. की एक ब्रास रेती मिलाकर कुल 8 लाख 56 हजार रु. का माल जब्त किया है. जबकि दूसरी कार्रवाई पुलिसकर्मी भागवत कोड़ापे की शिकायत पर मानेकसा रेती घाट पर ही शाम 5 बजे के आसपास की गई. इस कार्रवाई में आमगांव पुलिस ने टाकरी निवासी आरोपी मयूर मारोती मानकर (30), टेकरी निवासी आरोपी रविकांत गणेश उइके (33) व बंजारीटोला निवासी आरोपी खिलचंद माधवराव शेंडे (25) पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने 7 लाख 50 हजार रु. के ट्रैक्टर, 1 लाख 40 हजार रु. कीमत की ट्रैक्टर ट्राली सहित 6 हजार रु. कीमत की 1 ब्रास रेत मिलाकर 8 लाख 96 हजार रु. का माल जब्त किया है. दोनों ही मामले के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दोनों ही मामलों की जांच हवलदार खुशाल बर्वे कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular