गोंदिया : प्रभु श्रीराम चौक, रामनगर में गणतंत्र दिवस पर श्रीराम सेवा समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिक उमेश फूलबांधे के हाथों ध्वजारोहण किया गया। समारोह की अध्यक्षता विनोद भाई वेगड़ ने की। बतौर अतिथि दीपक कनोजे, कवि चिरंजीव बिसेन उपस्थित थे, जिनका पुष्पगुच्छ से स्वागत महेश उरकुड़े, संजय जैन, गोपेश वाजपेयी, विजय माने एवं अजय यादव ने किया। वरिष्ठ कवि पत्रकार शशि तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी का आत्मिक अभिनन्दन किया एवं 76 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। समारोह में श्रीराम सत्संग मंडल के मनोज एल जोशी, शैलेन्द्र फुंडे, जलाराम गंभीर, दीलिप फूलबांधे, भीकम सिंह यादव, टिल्लू विश्वकर्मा, सुजीत विश्वकर्मा, राजेश साहू, पं. हुलेश व्यास , अध्यापक रवि गायधने, नासिर भाई, वैभव उरकुड़े, हर्ष जांगजोड़े, अंकित तिवारी, मुकेश ढोरे, नवीन कुंदनानी, अमित यादव, राकेश चौव्हान, बबलू उरकुड़े, पं. मैत्रेय सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। सभी को चाकलेट बिस्कुट का वितरण किया गया। चाय पानी पश्चात आभार प्रदर्शन अमित यादव ने किया।



