Monday, September 14, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

माँ नर्मदा जयंती महोत्सव का होना शहर के लिए गौरव की बात : विधायक विनोद अग्रवाल

माँ नर्मदा जयंती महोत्सव सोत्साह मनाया गया
गोंदिया : भक्ति हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। हमारे जीवन को संबल प्रदान करती है। माँ नर्मदा मंदिर में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले माँ नर्मदा जयंती महोत्सव मे आए हुए आप सभी भक्तगणों को मैं इस महोत्सव की शुभकामनाएँ एवं बधाई देता हूँ, हमारे शहर मे माँ नर्मदा जयंती महोत्सव का होना शहर के लिए गौरव की बात है, उपरोक्त उद्गार विधायक श्री विनोद अग्रवाल ने यहाँ सूर्या टोला मार्ग स्थित माँ नर्मदा मंदिर में वसंतपंचमी के अवसर पर ४ फरवरी को आयोजित माँ नर्मदा जयंती महोत्सव में प्रमुख अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
समारोह का शुभारंभ पूर्व नप उपाध्यक्ष श्री शिव शर्मा ने माँ नर्मदा के कट आउट का विधिवत पूजन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस प्रसंग पर प्रमुख वक्ता के रूप में प्रसिद्ध कवि एवं विचारक श्री रमेश शर्मा, वरिष्ठ कवि गीतकार श्री शशि तिवारी एवं श्री गुप्ताजी मंच पर उपस्थित थे। समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवंम तिलक लगाकर स्वागत किया गया। श्री शशि तिवारी ने कहा कि माँ नर्मदा की भक्ति जीवन को पतित पावन कर देती है इसलिये माँ की भक्ति से जुड़े रहने का उन्होंने सभी से आह्वान किया। श्री रमेश शर्मा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में माँ नर्मदा के महात्म्य पर गहन चिंतन व अध्धयन से बताया कि माँ नर्मदा हमें जीवन में सदैव विनम्र एवं सभी का हित करने की प्रेरणा देती है। वर्तमान समय में यदि हमने पानी की एक एक बूंद को व्यर्थ बहने से बचा लिया एवं नदी, नाले, तालाबों को प्रदूषित होने से बचा लिया तो यह कार्य भी माँ नर्मदा की भक्ति का एक हिस्सा ही कहलाएगा। उन्होंने उपस्थतों से उपरोक्त संकल्प भी कराया एवंम इसे माँ नर्मदा जयंती महोत्सव की सार्थकता निरूपित किया। पश्चात आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ श्री अजय यादव एव श्री शैलेन्द्र राणा ने श्री गणेश वंदना से किया।जिसमें मोहित तिवारी बिट्टू, ऋतिक शेंडे,मनीषा जायसवाल, पुष्पा हर्षे, आशीष साखरकर आदि ने भजनों की प्रस्तुति से रसिकों को आनंदित किया। प्रातः माँ नर्मदा का अभिषेक पूजन, हवन व दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई।इस प्रसंग पर महाप्रसाद का लाभ भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया। सफलतार्थ जलाराम गंभीर, रवि परियानी, गौरव पटेल, प्रकाश सिरसे, नामदेव शहारे, राजू तुप्पट, भरत तुप्पट, पराग अग्रवाल, राजू चंदेल, मुरली राही,एवं माँ नर्मदा भजन मंडल के समस्त सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। सभी का मंदिर संचालक गायक कलाकार श्री रामू ढोरे ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular