Monday, September 21, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में डूबा गोंदिया

विधायक विनोद अग्रवाल ने किया पूर्व सैनिकों का शॉल श्रीफल देकर सत्कार..
गोंदिया : ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के साहस एवं पराक्रम को वंदन करने सोमवार, 19 मई को गोंदिया शहर में भारतीय जनता पार्टी और गोंदिया की जनता द्वारा सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई.
इस तिरंगा यात्रा की शुरुवात फुलचुर स्थित जलाराम लॉन से की गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शासकीय विश्राम गृह में समाप्त हुई. तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया. हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारों के साथ लोग यात्रा में शामिल हुए. “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह से देशभक्ति में सराबोर हो गया. खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुईं. विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, “देश की रक्षा में तैनात हर जवान को यह संदेश देना जरूरी है कि देश का हर नागरिक उनके साथ खड़ा है. हमारे देश की सेना पर हमें गर्व है. इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम जवानों के त्याग और बलिदान को नमन करते हैं.

भाजपा जिलाध्यक्ष सीताताई रहांगडाले ने कहा, तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हमारी अस्मिता, एकता और संप्रभुता का प्रतीक है. जनता का जोश यह बताता है कि गोंदिया शहर सदैव देशभक्ति में अग्रणी रहा है. यह यात्रा हमारी भावनाओं का प्रतीक है तिरंगा यात्रा ने पूरे गोंदिया शहर को देशभक्ति के रंग में डुबो दिया और नागरिकों ने एकता और अखंडता का संदेश दिया. विश्राम गृह में यात्रा की समाप्ति राष्ट्रगान से की गई वही सेना के पूर्व सैनिकों का शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल देकर स्वागत किया गया. इस तिरंगा यात्रा के मौके पर विधायक विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सिताताई रहांगडाले, अशोक भाऊ इंगले, मुनेश रहांगडाले, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवाओं, महिलाओं एवं गोंदिया शहर की जनता का समावेश रहा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular