Wednesday, January 21, 2026
spot_img

खंभों से कंडक्टर तार चुराने वाला गिरोह का पर्दाफाश; 4.75 लाख का माल जब्त

गोंदिया : रावणवाड़ी थाने के तहत ग्राम गोंडीटोला से हर्षवर्धन चौक मुरपार के बीच 6 बिजली खंभों से कंडक्टर, तार चुराने वाले गिरोह को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से कुल 4 लाख 75 हजार रु. का माल जब्त किया गया है. आरोपियों का नाम आमगांव तहसील के कालीमाटी निवासी प्रमोद परसराम मेहर, बोदा निवासी रामा दासीराम मेश्राम (23), राजू भागू मेश्राम (31), अंकुश जगू मेश्राम (25) व महेंद्र लखन कांबले (19) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार गणेशनगर निवासी ठेकेदार सुमितिसंग प्रितपालसिंग बग्गा (37) ने रावणवाड़ी थाने के तहत ग्राम गोंडीटोला से हर्षवर्धन चौक मुरपार तक 6 बिजली के खंभों पर 1 लाख 40 हजार रु. कीमत के कंडक्टर, तार लगाए थे. जिसे अज्ञात आरोपियों ने चुरा लिया था. जिसकी शिकायत रावणवाड़ी थाने में की गई थी. स्थानीय अपराध शाखा की टीम जब अपराध की समानांतर जांच और जिले में अज्ञात अपराधियों और चोरों की तलाश कर रही थी, तब गुप्त जानकारी मिली कि रावणवाड़ी में उपरोक्त अपराध में चोरी हुए एल्युमिनियम कंडक्टर तारों का बंडल, आमगांव तहसील के कालीमाटी निवासी प्रमोद परसराम मेहर के कबाड़ दुकान में है. उसे हिरासत में लेकर उसकी गहनता से पूछताछ़ की गई. तब उसने बताया कि आरोपी रामा मेश्राम, राजू मेश्राम, अंकुश मेश्राम व महेंद्र कांबले ने कंडक्टर तार व इलेक्ट्रिक अन्य साहित चुरा कर उसे बेचा है. सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ़ की गई. सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबुल किया. आरोपियों के पास से 4 लाख 75 हजार रु. का माल जब्त किया गया है. सभी आरोपियों को रावणवाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्ष्ज्ञक नित्यानंद झा के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, हवलदार विठ्ठल ठाकरे, प्रकाश गायधने, दुर्गेश तिवारी, इंद्रजीत बिसेन, सुबोध बिसेन, हंसराज भंडारकर, घनश्याम कुंभलवार, राम खंदारे ने की है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular