Wednesday, August 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

चीतल का शिकार, मांस सहित चार गिरफ्तार; वनविभाग की सड़क अर्जुनी के जांभड़ी में कारवाई

गोंदिया : सड़क अर्जुनी तहसील के ग्राम जांभड़ी में चितल का शिकार कर उसकी सब्जी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई बुधवार, 4 जून को दोपहर 4 बजे की गई. आरोपियों के नाम जांभड़ी निवासी लालचंद तिलकचंद मेश्राम, आनंद माणिकराम शेंदरे, संतोष हरिभाऊ शेंडे, पुरनलाल दुलीचंद जगनित बतया गया है.
जानकारी के अनुसार, सड़क अर्जुनी वनपरिक्षेत्र के तहत जांभड़ी सह वनक्षेत्र के तहत जानकारी मिली कि ग्राम जांभड़ी में चीतल के मांस की सब्जी बनाई गई. जानकारी के आधार पर जांभड़ी निवासी आरोपी लालचंद मेश्राम के घर की तलाशी ली गई. जहां जर्मन के गंजी में चीतल की सब्जी दिखाई दी. आरोपी से मांस के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह मांस चीतल का है तथा उसके साथ और अन्य तीन आरोपी शामिल है. जिसके बाद आरोपी आनंद शेंदरे, संतोष शेंडे व पुरनलाल जगनित के घर की तलाशी ली गई. हालांकि वहां किसी भी प्रकार का मांस नहीं मिला. लेकिन उन्होंने चीतल की सब्जी खाने की बात कबुल की. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने चारों आरोपियों को 7 जून तक वन हिरासत की सजा सुनाई. यह कार्रवाई गोंदिया के उपवनसंरक्षक के मार्गदर्शन में जांभली के क्षेत्र सहायक यु.पी. गोटाफोडे, बीट रक्षक ए.पी. नंदेश्वर, डोंगरगांव/खजरी के बीट रक्षक टी.एम. बेलकर, चिरचाड़ी के एन.पी. मुंडे, समीर बंसोड व वन कर्मियों ने की. जांच सड़क अर्जुनी वनपरिक्षेत्र अधिकारी मिथुन डी. तरोणे कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular