Tuesday, August 25, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

विधायक अग्रवाल के प्रयासों से किसानों को राहत; सरकार ने बढ़ाया धान खरीदी का लक्ष्य

गोंदिया : वर्ष 2025-26 रबी सीजन के दौरान जिले में धान की पैदावार अत्यधिक हुई और इसकी खरीदी महाराष्ट्र विपणन महासंघ और आदिवासी विकास महामंडल के माध्यम से खरीदी केंद्र पर की जा रही है। निजी बाजार में धान की कम कीमत के कारण, धान किसान 2025-26 रबी सीजन के दौरान विपणन महासंघ और आदिवासी विकास निगम के खरीद केंद्रों पर बड़ी मात्रा में धान बेच रहे हैं। परंतु, 2025-26 रबी सीजन के तहत गोंदिया जिले के लिए धान खरीदी का लक्ष्य पार हो जाने से कई धान उत्पादक किसान धान की बिक्री से वंचित हो गए हैं और धान खरीदी केंद्र में ले जाया गया धान खरीदी केन्द्र के बाहर पड़ा हुआ है और बारिश में भीग रहा है। इससे धान उत्पादक किसान सकते में हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। किसानों की इस विकट समस्या को देखते हुए धान उत्पादक जिले के हमेशा अग्रसर रहने वाले गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने पिछले 3 जुलाई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात कर केंद्र सरकार से लक्ष्य बढ़ोत्तरी के आने तक राज्य सरकार के माध्यम से किसानों को राहत देने की मांग की थी। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विधायक विनोद अग्रवाल की इस मांग पर किसानों का हित देखते हुए रबी सीजन की धान खरीदी हेतु उसके लक्ष्य को बढाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। जल्द ही इसका आदेश पत्र भी जिले को प्राप्त होगा। सरकार द्वारा किसानों के हित मे महत्वपूर्ण निर्णय देने पर गोंदिया जिले के धान उत्पादक किसानों ने सरकार और विधायक विनोद अग्रवाल का आभार माना।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular