गोंदिया : डेली रेल्वे मूवर्स एशोसियेशन ड्रामा के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल की सूचना अनुशार गोंदिया-इंदौर-गोंदिया सीधी ट्रेन की सुविधा पूरी करने के लिए ड्रामा पूर्णतः सक्रिय हो गया है. जुलाई के अंतिम सप्ताह में एशोसियेशन का प्रतिनिधी मंडल इस मांग को पूरी करवाने नई दिल्ली जा रहा है. इस दौरे हेतु रेल मंत्री श्री अश्वीनी वैष्णव, राज्य सभा सदस्य पूर्व केंद्रिय मंत्री प्रफुल पटेल, मंडला के सांसद पूर्व केंद्रिय मंत्री फग्गनसिंह कुलश्ते, बालाघाट की सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं अन्य प्रमुख मंत्री एवं सांसदो से मुलाकात तय की जा रही है. उल्लेखनीय है कि पश्चिम रेल्वे की पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन क्र. 19343 और 19344 अभी इंदौर से सिवनी के बीच चलती है. पहले यह इंदौर से छिंदवाडा तक चलती थी। 14 जुलाई 2025 से इस ट्रेन को नैनपुर तक विस्तारित कर दिया गया है. नैनपुर से यह ट्रेन शाम 7 बजे निकलकर अगले दिन 12:10 दोपहर को इंदौर पहुंचेगी. उसीप्रकार दोपहर 01:05 बजे इंदौर से निकलकर दूसरे दिन 7 बजे नैनपुर पहुंचेगी. भोपाल, इटारसी, बेतूल, छिंदवाडा, सिवनी होते हुए नैनपुर का मार्ग तय होगा. पेंचवेली एक्सप्रेस को नैनपुर से आगे गोंदिया मात्र 116 कि.मी. विस्तारीत करने हेतु मांगपत्र प्रस्तुत किया जाऐगा. इससे बालाघाट जिले एवं गोंदिया जिले के रेलयात्रियो को भारी सुविधा इंदौर जाने हेतु मिल जावेगी. प्रतिनिधी मंडल में गोपाल अग्रवाल, विष्णु शर्मा, प्रो. मेहबुब हीरानी, जिंतेन्द्र परमार, प्रसाद नायडू, विजय अग्रवाल आदि का समावेश होगा. पेचवली एक्सप्रेस के अलावा अन्य रेल सुविधाऐ प्राप्त करने हेतु भी प्रयास किया जाएगा.



