Sunday, January 18, 2026
spot_img

सांसद पडोळे ने किया सिंगलटोली रेलवे अंडरपास का निरीक्षण

गोंदिया : शहर के सिंगलटोली क्षेत्र में हाल ही में आम जनता के लिए रेल्वे अंडरपास शुरू किया गया. हाल ही में आये बारिश में अंडरपास में जल भराव की गंभीर समस्या निर्माण हो गयी थी. इस समस्या की दखल लेकर भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत यादवरावजी पडोळे ने कल रविवार को रेलवे अंडरपास स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अंडरपास के पास स्थित नाले से बारिश के समय पानी बहकर सीधे अंडरपास में भर जाता है। साथ ही अंडरपास की दीवारों से भी पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। इससे नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद डॉ. पडोळे ने मौके पर उपस्थित नागरिकों से बातचीत की और समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र शुरू करने हेतु निर्देश देने का आश्वासन दिया। डॉ. पडोळे ने कहा, आम जनता की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, विशाल अग्रवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जाहिर अहमद, पूर्व पार्षद सुनील भालेराव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष वंदना काले, किशोर शेंडे,एनएसयूआई गोंदिया जिलाध्यक्ष अमन तिगाला, मनोज पटनायक, आशा जैन, अनुपमा पटले, मंथन नंदेश्वर, मनीष चौहान, आशीष बनसोड, प्रिंस ऊके, कशिश चंद्रिकपुरे, अमान मेमन,शुभम उंगेवार, जीत गौतम, अंकुश गजभिए सहित स्थानीय नागरिक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular