Saturday, April 18, 2026
spot_img

धापेवाड़ा में कावड़यात्रा का शिवभक्तों में उत्साह

गोंदिया : सावन के महिने में जगह-जगह बम-बम लहरी की गूंज सुनाई दे रही है. शिव भक्तों ने अपने आराध्य के नाम की कांवड़ उठा ली है. इस बीच भक्ति के अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहे हैं. तहसील के ग्राम धापेवाड़ा में 3 अगस्त को शिव भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर स्थित शिव मंदिर से निकाली गई और ग्राम का भ्रमण कर शिव मंदिर में वैनगंगा नदी से लाया गया जल चढ़ाया गया. इस अवसर पर शिव भक्तों द्वारा हर हर महादेव, बम बम भोले, ओम नमः शिवाय के जयकारे गूंजते रहे. पुरुष और महिला शिवभक्तों ने महादेव के भजनों पर ठुमके लगाए. इस कावड यात्रा में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्गो सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. ग्राम धापेवाडा में चौक चौक पर शिवभक्तों के लिए जल और शरबत की व्यवस्था की गई थी. शिव मंदिर में जल चढ़ाने के पश्चात भजन, महाआरती हुई एवं प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम धापेवाडा, पावरहाउसटोली और लोधीटोला के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular