Wednesday, August 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

लोधीटोला (धापेवाडा) में भव्य तान्हा पोला का आयोजन

गोंदिया : तहसील के ग्राम लोधीटोला (धापेवाडा) में स्थित माता मंदिर चौक में भव्य तान्हा पोला का आयोजन किया गया। “मेरी जिम्मेदारी – मेरा कर्तव्य” समिति की ओर से आयोजित तान्हा पोला में सर्वोत्कृष्ट नंदी और पारंपरिक वेशभूषा में बच्चे को प्रथम पारितोषिक 1000 रुपए, द्वितीय पारितोषिक 500 रूपये, तृतीय पारितोषिक 300 रूपये प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम लोधीटोला की सरपंच दीपलता ठकरेले, उपसरपंच ठानीराम माहुले, धापेवाडा की पूर्व सरपंच रीना रोकड़े, वी. बी. माहुले, तुलसीकुमार बघेले, डॉ. प्रदीप रोकड़े, कृष्णकुमार ठकरेले, वीरेंद्र चन्ने महाराज, रामेश्वर ठकरेले, पवन बनोटे, गोविन्द बघेले , प्रवीण पटले, शशिकुमार मंडिये, पुलिस पटेल नितिन बघेले, सुदेश गजभिए, संजय माहुलें आदि ग्रामस्थ उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular