Tuesday, May 26, 2026

मजदूरी के पैसों को लेकर की हसनलाल की हत्या; 2 आरोपी गिरफ्तार

स्था. अपराध शाखा व दवनीवाड़ा पुलिस ने गुत्थी सुलझाई
गोंदिया : तहसील के रायपुर-सालईटोला मार्ग पर अज्ञात आरोपीयों ने बाजार जाने के लिए निकले हसनलाल भंडारी पाचे (37) की निर्मम हत्या कर दी थी. यह घटना 2 सितंबर के रात घटित हुई थी. इस मामले में स्थानीय अपराध शाखा व दवनीवाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम रायपुर निवासी कपुरचंद उर्फ बंटी हरिचंद ठाकरे (39) व ओमकार चैतराम नेवारे (52) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, दवनीवाड़ा थाने के तहत ग्राम रायपुर से सालईटोला मार्ग पर रायपुर निवासी हसनलाल भंडारी पाचे (37) की अज्ञात आरोपियों ने तीक्ष्ण हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी. जिसकी शिकायत दवनीवाड़ा थाने में की गई. उक्त मामले की जांच स्थानीय अपराध शाखा गोंदिया व दवनीवाड़ा पुलिस कर रही थी. आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था. इसी बीच मिली गुप्त सूचना के आधार पर रायपुर निवासी आरोपी कपुरचंद उर्फ बंटी हरिचंद ठाकरे (39) व ओमकार चैतराम नेवारे (52) को 6 सितंबर को हिरासत में लिया गया. उनकी गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध कबुल किया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी साहिल झरकर के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर, पुलिस निरीक्षक वैशाली ढाले, सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, सहायक पुलिस निरीक्षक संजयकुमार टेकाम, पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, शरद सैदाने, महेश राठौड, स्थानीय अपराध शाखा व दवनीवाड़ा पुलिस कर्मचारियों ने की.

तीक्ष्ण हथियार से किया था सिर पर प्रहार…
मृतक हसनलाल पाचे आरोपी कपुरचंद उर्फ बंटी हरिचंद ठाकरे के पास मजदूरी का काम करता था. 2 सितंबर को मृतक हसनलाल व आरोपी कपुरचंद के बीच मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद हो गया. आरोपी ने मेरे घर पर रात में मजदूरी के पैसें मांगने क्यों आया, ऐसा कहते हुए लात-घुसों से मारपीठ की. वहीं तीक्ष्ण हथियार से हसनलाल के सिर पर प्रहार कर दिया. जिसमें उसकी मौत हो गई.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular