Monday, September 14, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

शीतला माता मंदिर में हैंडपंप का निर्माण कार्य 

गोंदिया : सांसद प्रफुल पटेल की स्थानिक विकास निधि से पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में एवं पूर्व नगर सेविका निर्मला दिलीपजी मिश्रा के प्रयासों से श्रीनगर वार्ड में स्थित शीतला माता मंदिर में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हैंडपंप का निर्माण 11 सितंबर को किया गया। मंदिर में आनेवाले श्रद्धालुओं एवं आस पड़ोंस के नागरिकों द्वारा हैंडपंप निर्माण की मांग पिछले अनेक दिनों से की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए पूर्व नगर सेविका निर्मला मिश्रा ने प्रयास शुरु किए। आखिरकार उनके प्रयास रंग लाए और सांसद प्रफुल पटेल की स्थानिक विकास निधि से मंदिर परिसर में हैंडपंप का निर्माण 11 सितंबर को किया गया। जिससे श्रद्धालुओं एवं परिसर के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular