गोंदिया : नवरात्रि उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा था, इसी बीच गोंदिया जिला शिवसेना (उबाठा) प्रमुख और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) गुट के नगर अध्यक्ष के बीच मामा चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मंडप में प्रवेश को लेकर 29 सितंबर की रात लगभग 11 बजे हाथापाई हो गई.
जिला शिवसेना (उबाठा) प्रमुख तथा पूर्व पार्षद पंकज यादव अपनी पत्नी व पूर्व पार्षद ललिता यादव के साथ देवी दुर्गा के दर्शन करने सार्वजनिक मंडल गए थे. मंडप में प्रवेश करते समय, उन्हें हवन कुंड निर्माण कार्य के चलते मूर्ति तक पहुंचने से रोक दिया गया. इस दौरान उन्होंने उस व्यक्ति पर हाथ उठा लिया. यह देख मामा चौक दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) गुट के शहर अध्यक्ष नानू मुदलियार ने विवाद में मध्यस्थता की और कहा कि मंडप में हवन कुंड निर्माण का काम चल रहा था, इसलिए कुछ देर तक किसी को भी मंडप में प्रवेश नहीं करने दिया गया. इसके बाद, शिवसेना जिला प्रमुख पंकज यादव ने मुदलियार के साथ मारपीट की और उनके समर्थकों ने एक कुर्सी उठाकर उन पर फेंकी. इस बीच, मामा चौक सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के अन्य सदस्य समय पर पहुंच गए और दोनों को शांत कराया. लेकिन, मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट और गालीगलौज की सारी घटना कैद हो गई. शहर थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष पंकज यादव और उनकी पत्नी ललिता यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद यादव दंपति और उनके पांच-छह समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
दुर्गा उत्सव मंडप में शिवसेना जिला प्रमुख व राकां शहर अध्यक्ष के बीच हाथापाई
RELATED ARTICLES





